फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालकों में रवि और बालिकाओं में आकृति रही सबसे आगे

विज्ञापन
 स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​​खिलाड़ी।
विज्ञापन
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस पर क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिला स्टेडियम में बालिका वर्ग की रेस को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डाॅ. पुष्पलता मंगल ने झंडी दिखाई। धावकों में बालक वर्ग में रवि तो बालिका वर्ग में आकृति ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह 6:30 बजे प्रारंभ हुई। बालक वर्ग की रेस स्पोर्ट्स स्टेडियम गेट से पुलिस लाइंस गेट से होकर घमहा रोड होकर बलिया नाला पुल तक गई और वहां से वापस स्टेडियम गेट पर समाप्त हुई। पांच किमी की इस दौड़ में रवि विश्वकर्मा प्रथम, महेश दूसरे तो रामसूरत यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग का सांत्वना पुरस्कार मिथिलेश यादव, दानिश व रंजन गुप्ता को मिला।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की तीन किमी क्राॅस कंट्री रेस स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट से जिला कारागार गेट तक हुई। वहां से वापस स्टेडियम गेट पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें आकृति ने प्रथम तो बेबी वर्मा ने दूसरा व शिखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए अनामिका सिंह, रोशनी व अन्नू चुनी गईं। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रेस समाप्ति के बाद स्टेडियम परिसर में आयोजित किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि क्राॅस कंट्री रेस में शामिल सभी 118 प्रतिभागियों को सम्मान पत्र दिया गया। इस दौरान जगजीवन पटेल, सुनील कुमार, अमित कन्नौजिया, अजीत, लल्लन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें