फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चुनावी चर्चा में हुआ विवाद मनबढ़ों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी गांव में चुनावी माहौल के बीच एक विवाद मारपीट में बदल गया। बृहस्पतिवार की रात को एक पान की दुकान पर उपस्थित लोगों के बीच चुनावी चर्चा हो रही थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर मनबढ़ किस्म के लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हरपुर तिवारी में खुद को बेहतर प्रधान प्रत्याशी बताने वाले व्यक्ति ने अपने सहयोगी के साथ एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित नैतिक मोदनवाल ने बताया कि शाम को अपने गांव के चौराहे पर स्थित एक पान की दुकान पर गए थे। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। उनमें एक व्यक्ति ने खुद को बेहतर उम्मीदवार साबित करने के लिए खूबियां गिना रहा था।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान अचानक वह मुझे चुनाव लड़ने की बात करने लगा। तभी उनके एक समर्थक ने कहा कि चाय बेचने वाला चुनाव कैसे लड़ पाएगा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद कार से पनियरा की तरफ चला गया। लगभग एक घंटे बाद जब वापस आ रहा था तो उक्त व्यक्ति ने अपने घर के सामने घेर लिया और एक सहयोगी के साथ लात घूसों से मारने-पीटने लगा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें