महराजगंज। महराजगंज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज नौतनवा खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी और पार्थ क्रिकेट अकेडमी के बीच आयु वर्ग 16 जिला लीग मैच खेला गया।
महराजगंज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी ने पार्थ क्रिकेट अकेडमी को 86 रनों से पराजित किया। राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 251 रनों का लक्ष्य रखा। राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए राज पांडे 65 गेंदों का सामना करते हुए 72, राहुल राजभर ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 84, फतेह सिंह ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 29 और प्रणव ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 15 रनों का योगदान दिया।
पार्थ क्रिकेट अकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए सत्यम ने 4 ओवरों में 23 रन खर्च करके 3, शिवा ने 5 ओवरों में 34 रन खर्च करके 2 और सौरभ, अभय, मुहम्मद अली ने क्रमशः 1-1 विकेट प्राप्त किया। 251 रनों के लक्ष्य के जवाब में पार्थ क्रिकेट अकेडमी मात्र 19.2 ओवरों में 165 रनों पर सिमट गई।
पार्थ क्रिकेट अकेडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 33, शिवा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 25, अभय ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 25, अर्थव सिंह ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 20, सौरभ ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 15, सुहेल ने 12 रनों का योगदान दिया।
राम मनोहर लोहिया क्रिकेट अकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए जय प्रजापति ने 3 ओवरों में 4 रन खर्च करके 5 विकेट प्राप्त किया। आदित्य शर्मा और राहुल राजभर में क्रमशः 2-2 विकेट प्राप्त किया। राहुल राजभर के शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों का सामना करते हुए 84 एवं गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट प्राप्त किया।
इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच के अंपायर के रूप में अभिषेक जोसवा एवं सन्नी थापा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।