फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों को राखी बांध प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया

विज्ञापन
जिला कारागार में जेल अधीक्षक प्रभात सिंह को राखी बांधतीं ब्रह्माकुमारी बहनें। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जवानों को राखी बांध प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया
विज्ञापन

महराजगंज। एसएसबी 22वीं वाहिनी कैंप में बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने राखी बनाकर जवानों को बांधी और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एसएसबी कमांडेंट एलपी उपाध्याय रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक, पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक त्योहार है। रक्षाबंधन बांधने की शुरुआत सदियों पहले हो गई थी। इसका जिक्र पुराण में भी मिलता है। इस त्योहार की शुरुआत लगभग 6000 साल पहले बताई जाती है। रक्षाबंधन का इतिहास सिंधु घाटी की सभ्यता से भी जुड़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की समाप्ति पर एसएसबी जवानों द्वारा बहनों को उपहार दिए गए। डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार ने आम का पौधा लगाया। इस मौके पर आरके सनसाइन एकेडमी के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य सुनीता चौधरी की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

सेवा भारती से जुड़ी महिलाओं ने भी एसएसबी जवानों को राखी बांधी। सुधा मोदी, सेवा भारती प्रांत अध्यक्ष गोरखपुर, किरन त्रिपाठी, प्रांत मंत्री सेवा भारती, माला मिश्रा, किरण तिवारी ने जवानों को रखी बांधी। आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के प्रबंधक अरुण मिश्रा में वाहिनी को 1,500 तिरंगा भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें