फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश

विज्ञापन
नौतनवां में झमाझम बारिश में छाता लेकर जाती महिलाए ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में रविवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई। धान की फसल को बारिश से काफी फायदा हुआ है। किसानों ने कहा कि मौसम इसी तरह से बना रहा तो धान की फसल अच्छी होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

गिदहा गांव के किसान सुदामा ने कहा कि अब बारिश ठीक से हो रही है जिससे धान की फसल सूखने से बच गई है। बीते दिनों बारिश नहीं होने से समस्या बढ़ गई थी, लेकिन अब बारिश से फसल को संजीवनी मिली है। खोन्हौली गांव के रामकेश ने बताया कि अगर कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो इस बार पैदावार प्रभावित हो जाती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें