फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक, बापूधाम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जननायक, बापूधाम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
विज्ञापन

- रेलमंत्री को पत्र भेजकर लोगों ने समस्या से कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर सिसवा बाजार स्टेशन पर जननायक, बापूधाम एक्सप्रेस और तीन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों ने को रेलमंत्री को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
सिसवा कस्बे के रहने वाले परमेश्वर जायसवाल, संजय पांडेय, पप्पू साहनी, शिवेंद्र पांडेय, राघव कुशवाहा, संजय शर्मा, राजेश यादव, तारकेश्वर वर्मा का कहना है कि गोरखपुर-नरकटियागंज रेल प्रखंड पर कोरोना के पहले छह जोड़ी पैसेंजर गाड़ियों व दस एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता था। जैसे-जैसे दिनचर्या पटरी पर आने लगी उसके बाद सरकार ने रेल सेवा सुचारु रूप से बहाल करना आरंभ कर दिया, परंतु कुछ गाड़ियों के ठहराव नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक संजय गौड़ ने बताया कि जननायक एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होता है। वाणिज्य अधीक्षक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सिसवा रेलवे स्टेशन की आय प्रत्येक दिन औसतन चालीस हजार रुपये है। आरक्षित टिकट से लगभग एक लाख चालीस हजार रुपये अर्जित हो जाते हैं। पैसेंजर गाड़ियों की संख्या बढ़ने व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से स्टेशन की आय बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें