अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नहीं मिले रेडियोलॉजिस्ट
फरेंदा। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति को लेकर एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के सात अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां पर किसी भी केंद्र पर रेडियोंलाजिस्ट नहीं मिले।
एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डॉ एके पांडेय के साथ कस्बे के सात अल्ट्रासाउंड केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां पर जांच की तो पता चला कि बोर्ड पर चिकित्सक के नाम तो हैं, लेकिन मौके पर नहीं आए थे। सिर्फ बोर्ड पर नाम लिखने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने की बात कही गई। वहीं एक अल्ट्रासाउंड मशीन अभी तक पोर्टल पर न अंकित होने के कारण उसे अलग कमरे में बंद रखने की हिदायत दी गई। एसडीएम दिनेश मिश्रा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र पर नियमानुसार कार्य नहीं हो रहा था। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है। संवाद