सिसवा बाजार। कस्बे के सरदार पटेल नगर वार्ड सबयां उत्तर टोला स्थित एक सरसों तेल बनाने वाली कथित कंपनी के गोदाम पर मंगलवार को खाद्य विभाग ने छापा मारा। इस दौरान तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
तेल बनाने वाली कंपनी के संचालक के विरुद्ध 12 अक्तूबर 2023 को धोखाधड़ी एवं कॉपी राइट एकत्र के तहत केस दर्ज कर जांच की कार्रवाई चल रहा थी। इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की सरसों तेल बनाने वाली कंपनी के मैनेजर स्वतंत्र कुमार यादव के प्रार्थना पत्र पर खाद्य विभाग एवं स्थानीय पुलिस गोदाम पर छापा मारा। जहां से खाद्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल लिया। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि दो साल पूर्व जांच के दौरान सिसवा बाजार में कॉपी तेल बेचते हुए पाया गया था। संवाद