मिठौरा। यूरिया को लेकर किसान परेशान हैं। प्राइवेट और साधन सहकारी समितियों को पर लगातार यूरिया भेजा जा रहा है। विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा बरोहिया स्थित एक दुकान पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने डायल 112 की पुलिस की मदद से खाद का वितरण कराया।
मंगलवार को दिन में खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर को सूचना मिली कि बरोहिया स्थित एक प्राइवेट दुकान पर यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी है। दुकानदार यूरिया के साथ जिंक और सल्फर देकर 400 रुपये ले रहा है।
मामले की गंभीरता को लेते हुए एडीओ एजी सतीश प्रजापति और बीडीओ मिठौरा राहुल सागर ने बरोहिया स्थित दुकान पर गए स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण कर डायल 112 पुलिस को फोन कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर स्थित में नियंत्रण में लेकर 270 रुपये प्रति बोरी के दर से किसानों में यूरिया खाद का वितरण कराया। बीडीओ राहुल सागर का कहना है ग्रामीणों की सूचना पर बरोहिया में खाद की दुकान पर शांतिपूर्ण ढंग से यूरिया का वितरण कराया गया। संवाद