फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की 34 दुकानों में छापा, लिए गए 17 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्वरक की 34 दुकानों में छापा, लिए गए 17 नमूने
विज्ञापन

- जिले की सभी चार तहसीलों के लिए गठित टीम ने की कार्रवाई, तीन को कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तहसील स्तर पर गठित चार टीमों ने उर्वरक की 34 दुकानों में छापा मारा। टीम ने दुकानों से कुल 17 नमूने एकत्र किए। वहीं तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने निचलौल तहसील के लिए जिला गन्ना अधिकारी व भूमि संरक्षण अधिकारी, सदर तहसील के लिए एआर कोआपरेटिव व जिला कृषि अधिकारी, नौतनवा तहसील के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा फरेंदा तहसील के लिए जिला उद्यान अधिकारी व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को जिम्मेदारी देते हुए उर्वरक के दुकानों में छापा मारने का निर्देश जारी किया था। जिसके तहत टीमों ने जिले भर की कुल 34 दुकानों पर से 17 नमूनों को एकत्र किया। इसमें से दुकान बंद कर फरार होने वाले तीन दुकान के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। उर्वरक के सभी 17 नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले भर में कुल 34 दुकानों में छापा मारा गया है। 17 नमूने लिए गए हैं। तीन दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें