निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक बीच सड़क पर रेंगते हुए एक विशालकाय अजगर आ पहुंचा।
इस दौरान सड़क पर कई घंटों तक आवागमन ठप रहा। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर की मदद से अजगर का रेस्क्यू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मौके पर मौजूद राहगीर मनीष, राजू, राजेश आदि ने बताया कि वह लोग निचलौल ठूठीबारी मार्ग से गुजर रहे थे। इसी बीच सड़क की पटरी से रेंगते हुए अचानक बीच सड़क पर एक अजगर आ पहुंचा, जिसे देख वह लोग सन्न हो गए। कुछ ही देर बाद मौके कर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने स्नेक कैचर को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया। संवाद