खुशहालनगर। विकास खंड घुघली के पटखौली में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित ब्लाॅक स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में विभिन्न ग्राम सभाओं के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में पुरैना खंडी चौरा की टीम विजेता बनी।
सब जूनियर बालक वर्ग कबड्डी मे पौहरिया के टीडी मेमोरियल के बच्चे विजेता रहे। वहीं कबड्डी की सब जूनियर बालिका वर्ग मे भैंसी की टीम विजेता रही।सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी में डीएवी इंटर काॅलेज से आई विरैचा की टीम भैंसी की टीम को पराजित किया। दौड़ प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग सौ मीटर मे प्रिया यादव प्रथम, रिया गुप्ता द्वितीय तथा प्रगति गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में रानी चौधरी प्रथम, विनीता दूसरे पर रहीं। सब जूनियर बालिका आठ सौ मीटर मे प्रगति गुप्ता प्रथम, दीप्ति द्वितीय तथा अंशिका तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग सौ मीटर मे अमित चौहान प्रथम, आदित्य सैनी द्वितीय और सिद्धू तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों के सीनियर वर्ग गोला क्षेपण में विपिन मौर्य प्रथम व धनंजय द्वितीय स्थान प्राप्त किए।