महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें 10 नवंबर से शुरू हो रहे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर की बीए, बीएससी, एमएम की परीक्षाओं की तैयारी की समीक्षा हुई।
प्राचार्य ने कहा कि 10 दिसंबर से प्रारंभ होंगी। परीक्षाएं पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ होगी। किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी कीमत पर नकल नहीं होने दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न होगी। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। नोडल से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण प्रारंभ हो गया है। प्रश्न पत्रों का वितरण भी इसी नोडल केंद्र से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अंदर पर कुल 25 सौ छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।