फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्दियों में गाढ़ी होगी दाल, दाम घटने से बढ़ी खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नया स्टॉक आने से 10 से 20 रुपये घटा दालों का मूल्य
विज्ञापन

उत्पादन बढ़ने से दाम में आई गिरावट
महराजगंज। सर्दी के मौसम में थाली की दाल गाढ़ी होगी। दालों का नया रेट आने के बाद नवंबर में बढ़े रेट घटे हैं। प्रति किलो 10 से 20 रुपये घट गए हैं। सबसे अधिक प्रभाव मसूर की दाल पर पड़ा है। 110 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाली मसूर की दाल 85 रुपये की दर से बिक रही है। दाम घटने से लोग पर्याप्त मात्रा में दाल की खरीदारी कर रहे हैं।
पिछले माह महंगाई की आंच में तप रही दाल के दाम दिसंबर में कम हो गए हैं। सर्दी के सीजन में नया स्टॉक आने से व्यापारियों ने कम रेट में बिक्री शुरू कर दी है। इसका सीधा लाभ गृहणियों को हो रहा है और घरेलू बजट में सुधार आया है। नवंबर में सहालग का दौर तेज होने से न सिर्फ दाल बल्कि सब्जियों के रेट भी बढ़े थे। नया आलू, मटर के दाम भी बढ़ने से लोग महंगाई से परेशान हो गए थे। महंगाई बढ़ने से मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया था। दिसंबर में दाम नीचे आए हैं। व्यापारियों के अनुसार, उत्पादन बढ़ने से दाम में गिरावट देखने को मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया स्टॉक आया तो सस्ती हुई दाल
थोक किराना विवेक निगम ने बताया कि उत्पादन बेहतर होने से दाल व खाद्य पदार्थों के दाम कम हुए हैं। इससे उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है। किराना दुकानदार धीरेंद्र निगम ने बताया कि पिछले महीने दाल व खाद्य तेल के भाव बढ़े अब दाल का दाम गिरावट आई है। आने वाले दिनों में तेल के भाव भी 15 से 20 रुपये प्रति किलो कम होंगे। दालें सस्ती होने से बिक्री बढ़ रही है। उड़द की दाल नई आने से काफी सस्ती हो गई है।
-
दाल- पहले- अब
- अरहर- 115 -100
- मसूर 110- 85
- चना 100- 85
- उड़द 120 - 100
( मूल्य रुपये प्रति किलो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें