फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वच्छता को बढ़ावा देने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सदस्यों व उनके प्रतिनिधियों को अध्यक्ष ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वयं स्वच्छता पर जोर देने व दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए जिला पंचायत सभागार में शनिवार को सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने सदस्यों व उनके प्रतिनिधियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि वे स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं प्रत्येक सप्ताह दो घंटे श्रमदान करें व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का कार्य करें। प्रत्येक व्यक्ति को सफाई के लिए 100 घंटे निकालने को कहा जाए। अपर मुख्य अधिकारी रमेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता का विकास कर के ही हम समाज को स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकते हैं। इस दौरान त्रिभुवन वर्मा, इफ्तखार खां, राहुल शर्मा, जयगोविंद सिंह, राजाराम भारतीय, मनीष कुमार, शंकराचार्य पटेल के साथ ही जिला पंचायत के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें