फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनोचिकित्सकों ने 450 मरीजों की जांची सेहत

Thu, 09 Jan 2025 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोचिकित्सकों ने 450 मरीजों की सेहत की जांच कर परामर्श दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद सिसवा में आयोजित शिविर में जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. पंकज जायसवाल ने मानसिक समस्याओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि नींद न आना, बुद्धि का कम विकास होना, उलझन, घबराहट, मिर्गी के दौरे, चिंता, तनाव, घबराहट चिड़चिड़ापन, किसी कार्य को बार-बार करना, साफ-सफाई अधिक करना, मन में उदासी, पढ़ाई में मन न लगना, परीक्षा के समय डर लगना, नकारात्मक विचार आने की समस्या पर चिकित्सकों से संपर्क करें और उसका उपचार कराएं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद्र विद्या सागर ने बताया कि शिविर में 450 लोगों की जांच की गई और उनको दवा और परामर्श दिया गया। मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता निहारिका लोधी ने युवावस्था के दौरान युवाओं में होने वाली मानसिक समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान मनोरोग परिचारक अरुण कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश सिंह, ब्लॉक समुदाय प्रबंधक प्रदीप चौरसिया, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय, बैजनाथ गुप्ता, कमलेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें