फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालिकाओं व महिलाओं को योजनाओं का दिलाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कैम्प कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। 14 अक्तूबर से प्रारंभ हो रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। बालिकाओं व महिलाओं के लिए जो भी योजना संचालित हैं उनका लाभ उन्हें दिलाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार की देर शाम अपने कैंप कार्यालय पर मिशन शक्ति के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह 11 बजे से लोकभवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कलक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी होगी, जिसमें विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों के साथ ही अन्य महिलाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर रैलियां निकाली जाएगी। महिलाओं को स्वावलंबी व सबल बनाने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें