उन्नतिशील खेती से राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनें किसान
- नगर के एक लान में आयोजित हुआ किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम, पुरस्कृत होकर खिले किसानों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के किसान उन्नतिशील खेती से जुड़ें तथा राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनें। कृषि के क्षेत्र में जिले में असीम संभावनाएं हैं। इसके माध्यम से वे न सिर्फ अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि अन्य किसानों को भी अच्छी खेती के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
ये बातें शुक्रवार को नगर के एक लान में आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसान जिले का नाम रोशन करेंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि किसान दिवस प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने का अवसर है। आज उन किसानों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने नवाचार, नई तकनीकी के प्रयोग व अन्य माध्यमों से कृषि को समृद्ध बनाने का कार्य किया है। उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने अतिथियों के प्रति आभार जताया जबकि जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने सभी का स्वागत किया। संचालन कृषि विज्ञान केंद्र बसुली के वैज्ञानिक त्रिवेणी तिवारी ने किया। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी रविशंकर पांडेय, उद्यान निरीक्षक विकास श्रीनेत आदि मौजूद रहे।
------------------------------------
इन 67 किसानों को किया गया पुरस्कृत
कृषि- उषा देवी, दयाराम, रमेश प्रसाद, बाबूराम मौर्य, अमरनाथ, निकेत मणि उपाध्याय, अन्नू, मनमोहन, अनिल कुमार, शांति देवी, महातम, ईश्वर, नरसिंह, जर्नादन, हुसैनी, रामअवध सिंह, सुनील, अवधेश सिंह, श्रीपत साहनी, अमित, रामरतन, प्रमिला, मनोज कुमार, मीना देवी, खेदन, त्रिभुवन, पुष्पा, कैलाशी, गुजराती, सुनीता, संतराज प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, रामदास, देवता मुनि, बलवंती देवी, नीतू, हरिहर प्रसाद व रामदुलारे।
पशुपालन- दिनेश मल्ल, ज्ञानी यादव, पन्नेलाल यादव, रामललित, सुरेंद्र प्रताप सिंह, मेराज, कमलेश, राकेश यादव, इफ्तेखार, रामपदारथ, अभिषेक त्रिपाठी, कौलेश्वर व रासती देवी।
उद्यान- विजय कुमार चौरसिया व मदन पांडेय
गन्ना- उमाशंकर व मोहनलाल
मत्स्य- सुनील साहनी, रामप्रवेश, संजय, संत प्रसाद, इमरान, तारापति, सत्यदेव, गिरिजेश नरायन सिंह, जगजीवन, मारकंडेय, आदर्श पांडेय व चंद्रावती।
-----------------------------------
कृषक समूह को ट्रैक्टर वितरित
अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर कृषक समूह गेना शिवप्रसन्न एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी के संचालक को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की।
-------------------------------------
स्टालों का भी किया निरीक्षण
अतिथियों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर गन्ना, उद्यान, मत्स्य, कृषि, कृषि रक्षा, भूमि संरक्षण, पशुपालन, रेशम विभागों तथा इफ्को आदि की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी प्राप्त की गई।