फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ता और संकल्प के साथ करें तैयारी : डीएम

Tue, 06 Aug 2024 06:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2024-25 के दूसरे सत्र का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया। उन्होंने कहा कि जिस भी परीक्षा की तैयारी आप कर रहे है उसे दृढ़ता और संकल्प के साथ करें। जो अवसर मिला है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करें। लक्ष्य हमेशा बड़ा रखें।
विज्ञापन

शासन आपको अवसर दे रहा है। उसका उपयोग कर लक्ष्य को हासिल करें। चाहे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं या डाॅक्टर, इंजीनियर, कृषि वैज्ञानिक बनने की जो भी तैयारी कर रहे हैं, उसे मन से करें।
अभ्युदय कोचिंग के दूसरे सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यहां बहुत अवसर है। अध्ययन के लिए सुंदर केंद्र मिला है। सफलता में 25 फीसदी ही कोचिंग की भूमिका होती है। शेष 75 फीसदी आपका मेहनत और निष्ठा काम आता है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी में जिज्ञासा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए जिज्ञासा बढ़ाइए, जिज्ञासा का होना जरूरी है।
विज्ञापन

सीडीओ अनुराज जैन ने कहा कि अध्ययन के लिए यहां संसाधनों की कमी नहीं है। सबसे पहले लक्ष्य का निर्धारण करें और लक्ष्य बड़ा होना चाहिए। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मन से प्रयास करें। प्रयास बोझ की तरह नहीं बल्कि मनोरंजन की तरह होना चाहिए। दो बातोंं पर विशेष ध्यान होना चाहिए। पहला तनाव प्रबंधन और दूसरा स्मृति प्रबंधन। इनका दोनों बिंदुओं का सफलता में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
आपने अच्छी तैयारी की है पर यदि आप परीक्षा के समय नर्वस हो जाते हैं तो परिणाम प्रभावित होगा। इसलिए एक घंटा शारीरिक गतिविधि में जरूर लगाएं। अच्छी किताबें पढ़ें। उसका बार-बार अध्ययन करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें