फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच हजार युवाओं को युवा सशक्तीकरण योजना की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के पांच हजार युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट दिए जाएंगे। इसके वितरण का शुभारंभ 20 नवंबर को मंडल मुख्यालय गोरखपुर से मुख्यमंत्री करेंगे। उसी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाकर जनपद स्तर पर वितरण की रूपरेखा तय की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इसके लिए युवा साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। योजना का उद्देश्य हायर एजुकेशन, टेक्निकल, वोकेशनल, मेडिकल और प्रोफेशनल एजुकेशन से जुड़े छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इसमें यूजी, पीजी, डिप्लोमा, स्किल डेवलपमेंट, पैरामेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
योजना के लिए पात्रता के तहत छात्र उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए और ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल या डिप्लोमा कोर्स में अध्ययनरत होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये या उससे कम निर्धारित की गई है। जिले को योजना के तहत पांच हजार टैबलेट प्राप्त हो चुके हैं। इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल कंटेंट तक पहुंच में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


बोले अधिकारीजनपद को पांच हजार टैबलेट प्राप्त हुए हैं। गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाकर जिले के आवेदक विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। वितरण के लिए संस्थानों को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन

- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें