फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज में बाइक न मिलने पर गर्भवती को घर से निकाला

Mon, 29 Jan 2024 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर निवासी अमरनाथ ने अपनी बेटी कौशल्या की शादी श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बैजौली निवासी बृजेश के साथ 2021 में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। डेढ़ साल बाद पीड़िता दोबारा गर्भवती हो गई तो उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। वहीं पति बृजेश ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें