फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित होंगे जिले के 882 ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षित होंगे जिले के 882 ग्राम प्रधान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सभी 882 ग्राम प्रधानों को पंचायती राज विभाग प्रशिक्षित करेगा। 15 सितंबर से 31 अक्तूबर के बीच होने वाले प्रशिक्षण के लिए तिथियां तय कर दी गई हैं। प्रत्येक बैच में अधिकतम 50 प्रधान शामिल होंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि जिले में चयनित सभी 882 ग्राम प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा व उसकी बैठक, उनकी भूमिका, विभागीय योजनाओं, ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम, पंचायतों में ई-गर्वनेंस की स्थापना, मॉडल पंचायत, पंचायत पुरस्कार आदि बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा। उद्देश्य है कि जब नए प्रधान योजनाओं व कार्यों के बारे में जानेंगे तो उसे बेहतर ढंग से कर पाएंगे। गांव को विकास के बिंदु पर संतृप्त कर सकेंगे। संबंधित ब्लॉक में होने वाले प्रशिक्षण में बीडीओ व एडीओ पंचायत भी मौजूद रहेंगे। प
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार प्रशिक्षण की तिथि
बृजमनगंज में 15, धानी में 17, घुघली में 18, लक्ष्मीपुर में 21, सदर में 23, मिठौरा में 25, नौतनवां में 28, निचलौल में 30 सितंबर, पनियरा में पांच, परतावल में सात, फरेंदा में नौ तथा सिसवा में 12 अक्तूबर को प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें