महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मारी संघ की जनपद शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रद्युमन सिंह जिलाध्यक्ष, रामजीत गुप्ता जिला महामंत्री एवं सत्येंद्र कुमार दुबे जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
शहर के एक मैरिज हॉल में आयोजित इस द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान हुए चुनाव में जिला संगठन मंत्री पद पर पारसनाथ यादव एवं जिला संप्रेक्षक पद पर पन्नेलाल यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह की देख-रेख में हुए चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रद्युमन सिंह को 858 मत और उनके प्रतिद्वंदी बृजेश कुमार जायसवाल को 190 मत मिले। जिला महामंत्री पद पर रामजीत गुप्ता को 412 एवं प्रतिद्वंदी सरोज कुमार सहानी को 357 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार दुबे ने 619 मत एवं प्रतिद्वंदी अजीत कुमार मिश्रा ने 435 मत प्राप्त किए। इस अवसर पर संतराज यादव, बृजेश कुमार, अशोक कुमार, राजन चौबे, सदानंद यादव, सुनील कुमार गुप्ता, कमल किशोर, धर्मेंद्र निषाद, अरुण कुमार, राम भवन, संदीप कुमार, जयकरन, जय प्रकाश, आजाद यादव एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।