नौतनवा। ग्राम सभा महुअवा (नंबर एक) टोला गोपलापुर निवासी अब्दुल हई ने एसडीएम को पत्रक सौंप गांव के ही कुछ लोगों पर पोखरी व चारागाह की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता अब्दुल हई ने बताया कि ग्राम सभा में स्थित आराजी नंबर 367 रकबा 0.101 हेक्टेयर एवं आराजी नंबर 254 रकबा 0.040 सरकारी अभिलेख में पोखरी व चारागाह के नाम से दर्ज जमीन है। जमीन पर गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने पक्का मकान बनवा लिया है। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच के लिए संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।