फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारतीय एकलव्य पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय एकलव्य पार्टी ने अपने 25वें स्थापना दिवस को उत्साह के साथ मनाया। बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित गोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह निषाद ने पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कि भारतीय एकलव्य पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है। यह पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। इससे आने वाले लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी अपने प्रत्याशी उतार सकेगी और जीत हासिल कर सकेगी। जिलाध्यक्ष राम भवन गुप्ता ने स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान संजय निषाद, बृजेश, नंदलाल, राधेश्याम, ओमप्रकाश, बसंत, विनोद, माया सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें