262 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को घर जाकर मतदान कराएगी टीम
महराजगंज। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ पर जाकर मतदान करने में अक्षम 262 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान कर्मियों की टीम उनके घर जाकर बैलेट से मत दिलाएगी। इसके लिए 52 टीमें बनाई गईं हैं। हर टीम में छह कर्मियों को रखा गया है।
जिले के पांच विधानसभा में चिह्नित 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को उनकी सुविधा के मुताबिक, ईवीएम अथवा पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था की गई है। जिले भर से ऐसे 262 मतदाताओं को चिह्नित किया गया, जो घर से ही पोस्टल बैलेट से मत देने के पक्ष में हैं। टीमें इन मतदाताओं का मतदान घर से कराने के बाद, पोस्टल बैलेट को कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित तरीके से जमा करेंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान कराने के लिए सभी टीम 22 फरवरी को कलेक्ट्रेट से रवाना होगी। प्रयास होगा कि सभी का मतदान उसी दिन हो जाए। यदि ऐसा नही होता है, तो 23 फरवरी के दिन भी इस कार्य के लिए आरक्षित रहेगा।
---
टीम में होंगे छह सदस्य
मतदान कराने के लिए गठित की गई प्रत्येक टीम में दो मतदान अधिकारी, एक माइक्रो आब्जर्बर, एक उपनिरीक्षक व दो कांस्टेबल को रखा गया है।
--
बुजुर्गों से संवाद करेंगे डीएम
महराजगंज। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि 21 फरवरी को जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान के लिए संवाद करेंगे। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों से समय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है। संवाद