फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो ग्राम सभाओं में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Mon, 05 Aug 2024 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के दो ग्राम सभा ग्राम में मंगलवार को होने वाली ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक परिसर से रवाना हुईं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सभा परसामीर, देऊरवा तथा हरपुर कला में ग्राम प्रधान की मौत के बाद प्रधान पद खाली चल रहे हैं। इसके लिए छह अगस्त को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं हरपुर कला में ग्राम प्रधान पद के लिए मात्र एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन होने से ग्राम प्रधान पद के लिए दीपक उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित किए गए। वहीं ग्राम सभा परसामीर में ग्राम प्रधान पद के लिए माधुरी देवी और तृप्ति सिंह मैदान में हैं। वहीं ग्राम सभा, देऊरवा में ग्राम प्रधान पद के लिए ऊषा देवी और गुड्डी देवी मैदान में हैं।
निर्वाचन अधिकारी मिठौरा नीरज अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सभा परसामीर में दो पुलिंग बूथ तथा देऊरवा में एक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। एक पोलिंग बूथ में चार कर्मचारी लगाए गए हैं, जिसमें एक पीठासीन तथा तीन सहायक मतदान कर्मचारी लगाए हैं। चार कर्मचारियों को ब्लॉक परिसर में रिजर्व रखा है।
विज्ञापन

वहीं मतदान के समय सुरक्षा के मद्देनजर देऊरवा में एक उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल को लगाया गया है, जबकि ग्राम परसामीर में दो उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल को लगाया गया है। दो ग्राम सभाओं में शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए कुल 27 कर्मचारी लगाए गए हैं। शांतिपूर्वक मतदान कराना पहली प्राथमिकता रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें