फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच किमी में दो जगह-जगह हो रही थी पुलिस गश्त, किसी ने न रोका न टोका

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल-गोरखपुर हाइवे के दमकी गांव के सामने हुए हादसे का मामला
विज्ञापन

निचलौल। निचलौल थानाक्षेत्र के दमकी गांव के सामने स्थित निचलौल-गोरखपुर हाईवे पर मंगलवार की रात में चार बाइकसवारों की मौत डंपर की जोरदार टक्कर से हो गई थी। घर से पांच किमी दूर तक एक बाइक पर चार लोगों के बैठने के बावजूद किसी ने उन्हें टोका नहीं।
जानकारी के अनुसार, चारों मृतक जिस गांव (पचमा केवटानी टोला) से बाइक लेकर चले वहां से दुर्घटनास्थल की दूरी पांच किमी है। इस पांच किमी में दो जगह क्रमश: मदनपुर पेट्रोल पंप व बरोहिया ढाले पर पुलिस गश्त करती है। बिना हेलमेट लगाए चार लोग एक बाइक पर सवार होकर पांच किमी चले गए। इस दौरान दो जगह पुलिस गश्त करती मिली।
विज्ञापन

इसके बावजूद चारों बाइकसवारों को न तो कहीं रोका गया और न ही चार सवारी व हेलमेट न पहनने को लेकर टोका गया। आलम ये हुआ कि चार बाइकसवारों की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर चारों को इस दौरान रोका या टोका गया होता तो सबकी जान बच सकती थी।
काश हेलमेट लगाया होता
तीन साल में निचलौल-गोरखपुर मार्ग में बीते साढ़े तीन साल में चार बड़े हादसे हुए। इन चार बड़े हादसे में लोगों की मौत हो गई। अगर हेलमेट के नियम की बात करें तो हरेक बाइकसवार व उसके पीछे बैठे व्यक्ति को हेलमेट लगाना होता है। इस तरह से इन चार बड़े हादसे में अगर यातायात के नियमों का पालन किया गया होता तो शायद नौ की जान बच जाती। 8 फरवरी 2023 को मदनपुरा गांव के पास रात करीब आठ बजे हुए हादसे में एक बाइक पर सवार चार युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

20 अक्टूबर 2023 की रात करीब साढ़े नौ बजे खोन्हौली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर मवेशी से टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया था। 28 अक्टूबर 2024 की आधी रात निचलौल-गोरखपुर मार्ग पर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी के टोला कपिया निवासी कार चालक रमेश उर्फ महंथ पटेल (55) और उनके दो वर्षीय पोते श्रेयांश उर्फ शिवांश की मौत हो गई थी। हादसे में महंथ की दो बहुएं प्रियंका और अंजू गंभीर रूप से घायल हुई थीं। 18 अगस्त 2026 को सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर मौत हुई।




28 अक्टूबर 2024 को दो की मौत




20 अक्टूबर 2023 को मवेशी से टकराई थी बाइक



8 फरवरी 2023 को एक बाइक पर सवार थे चार युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें