फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला---

विज्ञापन
विज्ञापन
‘डरें नहीं कहें अपनी बात, पुलिस आपके साथ’
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। डरें नहीं खुलकर अपनी बात कहें। पुलिस हमेशा आपके साथ है। समाज के बीच से ही लोग पुलिस सेवा में आते हैं। हम सभी को एक मजबूत संवाद कायम रखते हुए विचारों का आदान-प्रदान करना होगा। सूचना तंत्र जितना मजबूत होगा पुलिस भी उतनी ही मजबूती से बेहतर कार्य करेगी। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जहां कहीं भी गड़बड़ी दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय सजग रहती है।
यह कहना फरेंदा क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे का। उन्होंने बुधवार दोपहर बारह बजे परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंदनगर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं से संवाद किया। सीओ सुनील दत्त दुबे ने छात्राओं से सुरक्षा संबंधी सामाजिक विंदुओं पर भी चर्चा की। साथ ही छात्राओं के सवालों का संतोषजनक जवाब देकर संतुष्ट किया। छात्राओं ने उनके संबोधन के उपरांत कई महत्वपूर्ण सवाल किया। किसी ने बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से उठाए गए कदम के बारे में जानकारी मांगी, तो कोई सामाजिक विकृतियों को दूर करने का उपाय पूछा। एक- एक कर छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए सीओ ने उन्हें एक शिक्षक की भांति समझाया और कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने उन्हें सैल्यूट किया।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर कभी भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई भी संदेश पोस्ट करने से पहले सभी को सचेत रहने की नसीहत दी। उन्होंने वर्तमान समय में सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए स्वयं में बदलाव लाने का कहा। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने नारी को देवी की संज्ञा देते हुए उनकी शक्तियों का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि विपरीत हालात में डरें नहीं, डट कर मुकाबला करें। हेल्पलाइन नंबरों पर सूचित करें, पुलिस तुरंत मदद करेगी।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि स्वयं को इतना मजबूत करें कि कोई आपकी तरफ खराब नियत से देखने की हिम्मत न करे। डॉ. चयनिका श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों के हित के लिए सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। सुरक्षा के लिए भी तमाम उपाय किए गए हैं। ‘मिशन शक्ति’ का उदाहरण देते हुए उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपराजिता मुहिम की सराहना की। इस दौरान डॉ. राघवेंद्र सिंह, उर्मिला, डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. नईम, डॉ. अखिलेश, सतीश कुमार, डॉ. चंद्रजीत, शशिकांत वर्मा, कमलेश, अरुण सिंह राना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में तीन सौ छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

पाठशाला में मिली ज्ञानपरक जानकारी
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मधु ने कहा कि पाठशाला में ज्ञानपरक जानकारी मिली। शिकायत कहां और कैसे करनी चाहिए। इसके बारे में बताया गया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सुंदरी निषाद एवं अनुपम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बेटियों का आत्मबल बढ़ता है। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सिद्धि भारद्वाज ने कहा कि पुलिस से संवाद करने का अवसर मिला। इससे मन की झिझक दूर हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें