फरेंदा। साइबर क्राइम, नारी सुरक्षा व आत्म रक्षा पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जहां छात्रों को नारी सुरक्षा व साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि इंटरनेट के युग में साइबर क्राइम के मामले सबसे अधिक हो रहे हैं। उससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर चलाकर लोगों को ठगी से बचाने का प्रयास किया है। नारी सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। एसडीएम शैलेंद्र गौतम कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस तत्पर है। शासन स्तर से नारी सुरक्षा के साथ उनके भीतर आत्मरक्षा के बारे में भी जागरूकता बेहद जरूरी है। छात्राएं किसी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें। इस दौरान प्रधानाचार्य साइबर क्राइम की उपनिरीक्षक अंजली राय ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया। संवाद