निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के जहदा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खाद लदी एक पिकअप पकड़ ली। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। खाद की अभी गिनती नहीं हो सकी है। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
चर्चा के मुताबिक, सोहट गांव की तरफ से एक पिकअप यूरिया लेकर जहदा चौराहे होते हुए नेपाल जाने की फिराक में थी। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस जहदा गांव के पास रास्ते की घेराबंदी कर ली। तभी एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। पुलिस रोका तो चालक पिकअप रोककर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो यूरिया बरामद हुई। वहीं कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार, मामले की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों को दी गई है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद