फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोबाइल लोकेशन के जरिए लूटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की ग्राम सभा माधोपुर में सोमवार देर रात हुई लाखों रुपये के जेवरात की लूट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है। बुधवार को प्रभारी थानाध्यक्ष अक्षय सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामदरश के सबसे छोटे बेटे अखिलेश अपनी पत्नी महिमा और तीन वर्षीय बेटी क्यारा के साथ घर में रहते हैं। घटना के समय अखिलेश किसी कार्य से गाजियाबाद गए हुए थे। सोमवार देर रात करीब एक बजे चार बदमाश घर में घुस आए और महिमा को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर अलमारी खुलवाई और उसमें रखे सोने का हार, चेन, अंगूठियां समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए।
वारदात के दौरान महिमा की तीन वर्षीय बेटी भी कमरे में मौजूद थी, जबकि लगभग 70 वर्षीय ससुर बरामदे में सो रहे थे। घटना के बाद महिमा ने अपने पति को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी, स्वॉट और फॉरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने एकत्र किए, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों से बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।
एडीशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें