फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती को भगाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासिनी युवती को भगाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को एक युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने तहरीर में बताया कि दो साल पहले उसी के गांव का विवेक नामक युवक हैदराबाद में उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया। उसने मामले में वहां प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब उसकी लड़की तलाशी गई। इसके बाद वह अपने परिवार को लेकर गांव चला आया। इधर 13 मई को फिर वही युवक उसकी पुत्री को फिर भगा ले गया।
उसने थाने के बाद पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंतत: उसने हारकर न्यायालय की शरण ली। इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर युवक, उसकी मां पूनम व बहन पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें