फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस हिरासत से भागा पॉक्सो एक्ट का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। न्यायालय में पेशी पर लाया गया श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र का पॉक्सो एक्ट का एक आरोपी शनिवार को पुलिस कस्टडी से सीओ कार्यालय के पास से भाग गया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना ने पुलिस महकमे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुंदुर कप्तानगंज कुशीनगर निवासी किशन साहनी पुत्र रामहरी दिसंबर माह में एक किशोरी को भगा ले गया था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिसंबर को उसके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। तब से वह लापता चल रहा था।
शनिवार को पुलिस आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में लेकर न्यायालय में पेशी के लिए लाई थी। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जानी थी। इसी दौरान सीओ कार्यालय के समीप किसी आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

आरोपी के फरार होते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान में लेते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसओजी की टीमें लगा दी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, कस्टडी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें