पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पूर्ववर्ती सरकार में करीब आए नेपाल-चीन
पूर्ववर्ती सरकार में नेपाल की चीन से निकटता बढ़ी थी। तब चीन ने नेपाल में कई परियोजनाओं पर काम शुरू किया था। चीन की कंपनी नॉर्थवेस्ट सिविल एविएशन एयरपोर्ट कंस्ट्रक्शन ग्रुप ने भैरहवा में नेपाल के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया है, जो लुंबिनी से करीब 15 किमी दूर है। इसके अलावा चीन काठमांडू से लुंबिनी तक रेल लाइन बिछाने की तैयारी में हैं, जो भारत-नेपाल की सीमा से महज 20 किमी की दूरी पर है।
एसपीजी ने किया सीमावर्ती गांव का निरीक्षण
भारतीय पीएम की दौरे के मद्देनजर भारतीय सुरक्षा एजेंसी सहित एसपीजी के जवान लुंबिनी पहुंच चुके हैं। शनिवार दोपहर एसपीजी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ सीमावर्ती गांवों एवं पगडंडियों का निरीक्षण किया। टीम निरीक्षण के लिए सोनौली, खनुवा, हरदीडाली, कोल्हुई, सिद्दार्थनगर जनपद के पचपेड़वा, खुनवा, कपिलवस्तु, करमैनी, बर्डपुर व नेपाल पुलिस के साथ नेपाली गांव मर्चवार, तौलिहवा पहुंची थी।
रुकी परियोजना को मिल सकती है गति
नेपाल में बिजली, संचार समेत कई क्षेत्रों में भारत ने पहले से निवेश कर रखा है। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान इनकी समीक्षा और रुकी परियोजनाओं को गति मिलेगी। प्रजातंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि महज डेढ़ महीने के भीतर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात से चीन को स्पष्ट संकेत जाएगा कि नेपाल अब अपने पुराने और सच्चे मित्र भारत के साथ है।