फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी 11 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी 11 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

- दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डीएलएड की परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन भी जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। केंद्रों पर पंजीकृत 822 परीक्षार्थियों में से 811 ने परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में मंगलवार को विज्ञान, गणित व सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा-धनेई में पंजीकृत 500 परीक्षार्थियों में से 492 ने परीक्षा दी, जबकि आठ ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में पंजीकृत 322 परीक्षार्थियों में से 319 ने परीक्षा दी, तीन अनुपस्थित रहे। बुधवार को लिखित परीक्षा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
तैनात रहे तीन-तीन पर्यवेक्षक
जिले में बनाए गए दोनों परीक्षा केंद्रों पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कुल तीन-तीन पर्यवेक्षक तैनात रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज महराजगंज केंद्र पर प्रवक्ता पूजा चौधरी, आशीष मौर्य व संजय कुमार ने नजर रखी। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा केंद्र पर प्रवक्ता सुनील कुमार भारती, डॉ. अरुण मिश्र व डॉ. अरशद जमील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें