फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंधों पर कराएं पौधरोपण : कृषिमंत्री

Thu, 11 Jul 2024 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवा। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार की शाम को महाव नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने सिल्ट की सफाई और नाले के दोनों तरफ पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने मैप के जरिये मंत्री को सिल्ट सफाई, जर्जर स्थान व 18 किमी नाला के खतरनाक मोड़ को चिह्नित कराते हुए बाढ़ से बचाव के पर्याप्त बंदोबस्त बताए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग को तटबंध के किनारे पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि तटबंध के किनारे 3.25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीणों ने जब मंत्री से महाव नाले के उत्तर तरफ सिल्ट सफाई का कार्य न होने की शिकायत की तो उन्होंने जिलाधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर महाव ओवरब्रिज से 4.5 किमी उत्तर दिशा में सिल्ट सफाई का कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें