फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भगवान शिव के जयघोष के साथ निकाली कलश यात्रा

Fri, 01 Mar 2024 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम सभा परासखाड़ टोला झुंगवा में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीश्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने यज्ञ स्थल से बैंड बाजे एवं भगवान शिव के जयघोष के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर जोगा नाथनगर, शेखपुरवा, बड़हरा राजा, परसिया, पंडितपुर, परासखांड़, केवलापुर खुर्द होते हुए चानकी घाट के रोहिन नदीं पहुंची। जहां कलश में जल भरकर सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान कलश यात्रा में श्रद्धालु व महिलाएं जयघोष करते हुए कलश यात्रा में शामिल रहीं। यज्ञाचार्य अभयानंद पांडेय ने बताया कि दिन में पूजन-अर्चन व रात में रामलीला का मंचन किया जाएगा। कलश यात्रा में पूर्व प्रधान गणेश गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, पंकज कन्नौजिया, दिनेश थापा, रामायन, विक्की गौंड, सन्नी सिंह, राहुल गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें