फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टहलने निकले एडीओ कृषि व पत्नी को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) केदारनाथ दुबे और उनकी पत्नी सत्यभामा द्विवेदी सोमवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रोज की तरह गोरखपुर रोड पर टहलने निकले थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाद में स्वजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। वर्तमान में दोनों का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है।

घायल दंपती के पुत्र आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पिकअप की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें