फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, चौकी में महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की परतावल पुलिस चौकी का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दो महिलाओं पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए चौकी परिसर में हंगामा करंती और स्वयं वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि कप्तानगंज निवासी एजाज स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस कंपनी की परतावल शाखा में कार्यरत था। उसके जरिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऋण वितरित किए गए थे, लेकिन बाद में वह लगातार अनुपस्थित रहने लगा। बकाया ऋण की रिकवरी के लिए कंपनी के मैनेजर बलबीर सिंह और क्षेत्रीय मैनेजर धनजीत पटेल एजाज के घर कप्तानगंज पहुंचे।
इस दौरान एजाज की पत्नी संध्या से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार कंपनी के कर्मचारी के वापस लौटने के बाद संध्या अपनी सहेली चांदनी के साथ परतावल स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंची, और वहां दोनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को परतावल पुलिस चौकी ले आई। वहां भी दोनों युवतियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वायरल वीडियो में दोनों स्वयं मोबाइल से वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब 10 दिन पुराना है। यह मामला माइक्रो फाइनेंस कंपनी की लोन रिकवरी को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आवश्यक कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें