फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल में होगी पीजी की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल के बाल रोग में पीजी कक्षा संचालन का रास्ता साफ हो गया है। शासन की तरफ से चार सीटों पर (डीएनबी) डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड की न सिर्फ कक्षा चलेगी बल्कि डिग्री देने की अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के ऊपरी हिस्से को डिजिटल क्लासरूम और पुस्तकालय में तब्दील किया जा रहा है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी के मुताबिक एक नवंबर से कक्षाओं का संचालन शुरू करने की तैयारी जारी है। शिक्षण कार्य डाॅ. सारिक अनवर व डाॅ. प्रवीन आनंद की देखरेख में संपन्न होगा। इसके लिए प्रयास तो पिछले वर्ष से ही किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्रयास सिर्फ दो सीटों के लिए ही था हालांकि अनुमति के साथ दो सीटों का अतिरिक्त तोहफा भी मिल गया है। कुल 4 सीटें जिला अस्पताल के हिस्से आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें