फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट से वोटिंग कराना सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट से वोटिंग कराना सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी
विज्ञापन

मतदेय स्थलों पर जन सुविधाओं की उपलब्धता के वेरिफिकेशन पर चर्चा हुई
संवादून्यूज एजेंसी
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। जिसमें मतदेय स्थलों व पोलिंग पार्टियों को आने-जाने के लिए रूट-मैनेजमेंट तथा मतदेय स्थलों पर जन सुविधाओं की उपलब्धता के वेरिफिकेशन पर चर्चा हुई।
डीएम ने कहा कि पोलिंग पार्टी व पोस्टल बैलेट से वोटिंग कराना सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है। वह प्रेजाइनिंग आफिसर बुक का अध्यन कर लें, जिससे मतदान को सही ढंग से संपादित करा सकें। उन्होंने बूथ पर जाने के बाद मौलिक सुविधाओं की वेरिफिकेशन के साथ गांव के लोगों से भी संपर्क कर उनके नाम व मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर लें, जिससे किसी प्रकार की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। यह भी सुनिश्चित कर लें कि मतदान व अन्य प्रकार की अफवाह व विवाद पैदा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर ली जाय तथा उन पर निगरानी रखी जाए। चेक लिस्ट के अनुसार सही रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जल्दबाजी में रिपोर्ट प्रस्तुत न करें, जो भी कमियां हैं, उन्हें अवश्य दर्शाएं, ताकि गहनता से जांच कर उस कमी को दूर कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया कि कोविड के कारण विद्यालय बंद हैं। इसलिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें कि विद्यालय पर कोई न कोई अध्यापक उपस्थित रहे, जिससे बूथ की सही तरीके से जांच हो सके। उन्होंने बताया कि 80 वर्ष आयु तथा दिव्यांग व अशक्त मतदाता के लिए फार्म 12-डी का वितरण बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। उसकी पावती पत्र की प्राप्ति अवश्य करें। फरवरी के प्रथम सप्ताह में सभी फार्म 12-डी को प्राप्त कर उनकी जांच के बाद उन्हें वोटिंग के लिए चिह्नित किया जाना है। पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान के दिन मतदान भी कराना अहम जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार और अपर उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें