फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर खुशी से बोले लोग हैप्पी न्यू इयर

विज्ञापन
विज्ञापन
केक काटकर खुशी से बोले लोग हैप्पी न्यू इयर
विज्ञापन

युवाओं समेत अन्य लोग डीजे की धून पर थिरके
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नए साल का स्वागत करने के लिए लोगों ने बेहतर ढंग से तैयारी की। किसी ने केक काटकर नए साल का स्वागत किया तो किसी ने डीजे की धून पर थिरकते हुए नए साल का स्वागत कर खुशी जताई। समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपने हिसाब से खुशियां मनाई।
शुक्रवार देर रात शहर के एक मैरिज हाल में पार्टी का आयोजन हुआ। यहां केक काटकर खुशियां मनाई गई। दीपक मोदनवाल, आनंद पासवान, शुभम, गोलू, बृजेश जायसवाल, आशीष कन्नौजिया और राजेंद्र आदि ने केक काटकर नए साल का अभिनंदन किया। युवाओं ने कहा कि कोरोना के वजह से नए साल का स्वागत करने के लिए उत्साह थोडा कम है। लेकिन पुराने साल के यादों को सहेजते हुए नए साल में सभी को निरोग रहने की कामना की गई। शहर के लोहिया नगर समेत अन्य मोहल्लों में पार्टी का आयोजन कर लोगों ने अपने ढंग से नए साल का स्वागत किया। मोबाइल से संदेश भेजकर लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। इसके अलावा सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर भी बधाई देने का ताता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्क है। सीमावर्ती क्षेत्र से लेकर सभी प्रमुख स्थानो पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें