फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाता लेकर टीका लगवाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
पनियरा में टीका लगवाने के लिए बारिश से बचने के लिए छात्रा लेकर खड़े लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
छाता लेकर टीका लगवाने पहुंचे लोग
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। मंगलवार को बारिश के बीच लोग छात्रा लेकन टीका लगवाने पहुंच गए। महिला अस्पताल के अलावा जिले के अन्य केंद्रों पर 5194 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएचसी धानी, रतनपुर, लक्ष्मीपुर, निचलौल, सिसवा, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया गया। सभी केंद्रों पर लोगों की कतार लगी रही। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि पंजीकरण कराने के बाद केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाएं। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को बारिश के बावजूद अधिक संख्या में लोग केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे। कतार में खड़े लोग बारिश के कारण छाता लगाकर बारी का इंतजार करते रहे। क्षेत्र के संतोष अग्रहरि, सिकंदर गुप्ता, राम प्रवेश, सुधा, शांति, जानकी, अनारी, अमरजीत, जगदीश, रामलखन, विशाल आदि ने बताया कि बारिश के कारण टीका लगवाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में मंगलवार को कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। अब तक 12420 केस सामने आ चुके हैं। सक्रिय केस 12 हैं। कोरोना से मृतकों की संख्या 138 है। 12269 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि इन दिनों पॉजिटिव केस मिलने की संख्या न के बराबर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें