फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सक्सेना चौक पर दो घंटे तक जाम से लोग परेशान

Thu, 15 Aug 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को सक्सेना चौक पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बन गई थी। राहगीर जाम में फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम का कारण तिराहे पर सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर ठेला, खोमचा आदि दुकानें हैं। दोपहर में जाम से दोनों दिशा में वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोतवाली से लेकर बस स्टेशन तक आने-जाने में लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार ने बताया ने कि जाम की वजह से चौराहे को पार करने में आधा घंटा लगा गया। समस्या से निपटने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। संदीप पासवान ने बताया कि सक्सेना चौक पर अक्सर जाम लगता रहता है, लेकिन यातायात कर्मी इस पर गंभीर नहीं दिखते हैं। सोनू गुप्ता ने कहा कि इस तरह के जाम की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में आवागमन व्यवस्था बहाल करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें