फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूलों के विलय के विरोध में सड़क पर उतरे

Sat, 05 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षकों ने परतावल कस्बे में पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए पनियरा विधायक के घर पहुंचे। परिषदीय स्कूलों में 50 से कम छात्र नामांकन और प्रधानाध्यापक के पद को सरप्लस करने के विरोध में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल मर्ज होने से गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे, जबकि शिक्षा के अधिकार अधिनियम में एक किमी पर प्राथमिक और प्रत्येक तीन किमी पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय होना चाहिए। स्कूल बंद होने से गरीब तबका शिक्षा के अधिकार से वंचित हो जाएगा और शत प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा।
जिलामंत्री सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार सोची समझी साजिश के तहत विद्यालयों को मर्ज करके शिक्षकों के पद को समाप्त करना चाहती है। इससे भविष्य में बीटीसी अथवा डीएलएड की योग्यता धारण किए हुए युवाओं में व्यापक बेरोजगारी बढ़ेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष परतावल वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पनियरा हरीश शाही, ब्लॉक अध्यक्ष घुघली अरविंद गुप्त, ब्लॉक मंत्री परतावल जगत सिंह, ब्लॉक मंत्री पनियरा राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें