फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: औषधीय पौधों संग निकाली बरात, डीएफओ-बीएसए ने की अगवानी

Sat, 05 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में आने वाले दिनों में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाना है। इसमें सरकारी महकमों के साथ-साथ ग्रामीणों को सहभागी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीण पौधों के महत्व को समझकर पौधा लगाने के साथ संरक्षण की आदत भी आत्मसात करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कंपोजिट स्कूल सोनरा के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने औषधीय पौधों के साथ बरात निकाली। पौधों की उपलब्धता वन विभाग की तरफ से कराई गई थी। बरात ने स्कूल के आसपास बसे गांव का भ्रमण कर पौधों का महत्व बताया। औषधीय पौधों को इस शर्त पर भेंट किया कि ग्रामीण पौधा लगाकर सात सप्ताह संरक्षण का कार्य करेंगे।
परिषदीय स्कूल के बच्चों ने वन विभाग की तरफ से होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए आंवला, आम, नीम, जामुन, बेल, अर्जुन, बरगद व पीपल जैसे पौधों को लेकर शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे बारात निकाली। बारात में शामिल बच्चों की उपलब्धता वन विभाग की तरफ से कराई गई थी। बारात की अगवानी डीएफओ निरंजन सुर्वे व बीएसए रिद्धि पांडेय ने की।
विज्ञापन

डीएफओ ने बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक इस धरती पर पौधे हैं तभी तक यह धरती जीवधारियों के रहने योग्य है। पौधों की समाप्ति हुई तो यह धरती वीरान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें