निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बोदना निवासी सुरेंद्र (38) दो वर्ष पहले रोजगार के लिए सऊदी गए थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। युवक 15 जून को सऊदी से घर लौटने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, बोदना निवासी सुरेंद्र करीब दो साल पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी गए थे। सऊदी पहुंचने के बाद परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। सुरेंद्र ही परिवार में कमाने वाला इकलौता था।
उसके कंधों पर पत्नी बासमती देवी (36) के अलावा बेटियां मनीषा (16) सुनीता (13) बेटा मनीष (10) और अमित (6) के भविष्य की जिम्मेदारी भी थी।बताया जा रहा है कि वह 15 जून को घर लौटने वाले थे। इसके लिए सुरेंद्र का वापसी टिकट भी बन चुका था। संवाद