फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
गबडुवा गाँव मे परिजनों को समझाते एसडीएम सदर साई तेजा सीलम। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के खिलाफ लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली के खिलाफ गबडुआ गांव के सामने आक्रोशित लोगों ने बुधवार शाम चौक रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को नजरंदाज कर दिया। इससे पारिवारिक कलह बढ़ गया और मारपीट में पीड़िता घायल हो गई। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
शाम 5 बजे से शुरू हुआ सड़क जाम रात 8:30 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गबडुआ गांव में एक अगस्त को पारिवारिक विवाद में मारपीट हो गई थी। करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। 41 वर्षीय मुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज गोरखपुर में चल था। मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। मारपीट में मुन्नी का बेटा सलमान, सीबा, सोनम और रूमान, सानिया घायल हो गईं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

मृतका के मामा आयूब सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि मुन्नी ने 31 जुलाई को तहरीर देकर ससुर एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर उत्पीड़न करने की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। एक अगस्त को उसे कमरे में बंदकर बेरहमी से मारपीटा गया। वह और उसके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार देर रात मुन्नी की गोरखपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। अगर पुलिस ने पहले ध्यान दिया होता तो यह घटना न होती। मुन्नी की मौत की सूचना पर लोगों ने महराजगंज-चौक मार्ग को जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
मृतका के पति रमजान अली सऊदी में रहते हैं। उन्हें फोन के माध्यम से सूचना दी गई है। प्रदर्शन के दौरान अमीर हुल्लह, मारुख, कैफ, मोहम्मद अखलत आदि मौजूद रहे। इस दौरान सदर एसडीएम साईं तेजा सीलम, सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे, नगर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार, यातायात प्रभारी जयनारायण यादव, सदर कोतवाल मनीष सिंह, चौक एसओ बृजेश सिंह आदि लोगों को समझाने में लगे रहे। आक्रोशित लोगों के बीच घिरी पुलिस को लोगों को शांत कराने में पसीने आने लगे थे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। एक आरोपित को हिरासत में लिया गया। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। हर हाल में कसूरवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें