पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजुडेहरा में रविवार को अपराह्न तीन बजेे युवक ने हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी की। धर्म परिवर्तन करने की बात सुनकर लोग आक्रोशित हो गए। इसी बीच सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को थाने लाई। तहरीर थाने पर दी गई है।
गांव के दुर्गा पूजा समिति के श्यामसुंदर सिंह, सत्यम सिंह, अभय, शुभम्, नागेन्द्र, चंद्रपाल, अंकित व अविनाश सिंह की तहरीर के अनुसार रविवार को गांव के कुछ बच्चे धार्मिक झंडा लेकर जलपा मां के मंदिर की तरफ जा रहे थे। एवन बेकर्स में काम करने वाला एक बंगाली युवक बच्चों को रोक कर धर्म परिवर्तन करने को कहने लगा और हिंदू देवी देवताओं को गाली देने लगा। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैली, जिससे लोग आक्रोशित होने लगे और युवक के काम करने की जगह पर इकट्ठा होने लगे। इसी बीच सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को हटाया और आरोपी युवक को थाने ले आई। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि युवक पागल है और कोलकोता का रहने वाला है।